चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच मनी ईद

चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच मनी ईद

किशनगंज. ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जिले के सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया था. सुरक्षा को लेकर 246 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. ईदगाह के पास भी एहतियातन मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार अपने कनीय अधिकारियों से पल पल की स्थिति का जायजा लेते रहे. एसडीएम लतीफूर रहमान अंसारी, एसडीपीओ गौतम कुमार, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन सुबह से ही व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. वहीं किशनगंज सीओ राहुल कुमार भी सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे. एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को पर्व को लेकर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पूरी तरह से सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया था. माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की नजर थी. पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर विशेष रूप से चौकसी बरती गई थी. सुरक्षा को लेकर पुलिस मुश्तैद थी. वैसे स्थल जहां मेले आदि का आयोजन किया जाता है वहां भी पुलिस की तैनाती थी. वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर थी. इसके लिए साइबर सेल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर निगरानी रखी जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >