डीएम ने बस टर्मिनल का किया निरीक्षण

डीएम ने बस टर्मिनल का किया निरीक्षण

किशनगंज. शहर के वीरकुंवर सिंह बस टर्मिनल का डीएम विशाल राज ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, एसडीओ लतीफुर्रहमान, एसडीपीओ गौतम कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप सहित अन्य मौजूद थे. मिली जानकारी के अनुसार डीएम ने वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल का सौंदर्यकरण, ऑटो स्टैंड, नव निर्मित दुकान, डे मार्केट सब्जी मंडी, रामजानकी घाट पर कला भवन, डेमार्केट पार्किंग क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान निर्णय लिया गया कि बुधवार से सब्जी मंडी का स्थानांतरण कारगिल पार्क ब्रिज के नीचे होगा एवं बस स्टैंड से अतिक्रमण मुक्त कर ऑटो स्टैंड बनाया जाएगा. वहीं उन्होंने बस स्टैण्ड में साफ-सफाई और यात्री सुविधा को लेकर भी निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >