मानव और शराब तस्करी के मुद्दे पर चर्चा

मानव और शराब तस्करी के मुद्दे पर चर्चा

ठाकुरगंज . सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को भारत-नेपाल सीमा जिला समन्वय समिति की द्विपक्षीय बैठक ठाकुरगंज स्थित सशस्त्र सीमा बल के परिसर में की गयी. इस दौरान जिलाधिकारी विशाल राज, मुख्य जिला अधिकारी मोरंग इंद्र देव यादव, मुख्य जिला अधिकारी झापा, गोपाल कुमार अधिकारी, एसपी सागर कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट, 19वीं वाहिनी एम ब्रोजेन सिंह ने भाग लिया. डीएम ने भारत-नेपाल की ऐतिहासिक मित्रता को रेखांकित करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांतिपूर्ण सहयोग पर बल दिया. वहीं नेपाल के झापा और मोरंग के जिला पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दोनों देशों की जनता के बीच ऐतिहासिक सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों की सराहना की. इस दौरान सीमा सुरक्षा और समन्वय के मुद्दे पर भारत-नेपाल सीमा पर आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच निरंतर संवाद और संयुक्त कार्रवाई की सहमति बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >