झाला पंचायत के वार्ड पांच में अगलगी से नुकसान

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के झाला पंचायत अंतर्गत वार्ड नं पांच निवासी एनुल हक के घर में रात्रि अगलगी की घटना से हजारों का नुकसान हुआ है

टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के झाला पंचायत अंतर्गत वार्ड नं पांच निवासी एनुल हक के घर में रात्रि अगलगी की घटना से हजारों का नुकसान हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार बीते रात लगभग 11:00 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी और पूरे घर मे तेजी से लपटे फैल गई. आग पर काबू पाया जाता जबतक घर में रखे अनाज, कपड़ा बर्तन व जरूरी सामान सहित नकदी जलकर राख में तब्दील हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगते ही आस-पास अफरा तफरी का माहौल हो गया. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान और नकद पूरी तरह जल कर राख में तब्दील हो गया. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवज़े की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >