पूजा कर घर लौट रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर अपराधी फरार

पूजा कर घर लौट रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर अपराधी फरार

किशनगंज. शहर के खगड़ा दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया. पीड़िता खगड़ा नवाब कोठी रोड निवासी गौरी पाल ने सदर पुलिस को घटना की सूचना दी है. जिसके बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई. पीड़ित महिला अष्टमी की पूजा करने मंदिर गई थी. पूजा करने बाद अपने नवाब कोठी रोड स्थित घर लौट रही थी. तभी दुर्गा मंदिर के समीप बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया. महिला जबतक कुछ समझ पाती तबतक बदमाश फरार हो चुके थे. पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया. बाद में वह हैरान रह गई. महिला ने चिल्लाना भी शुरू किया. इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए. बदमाश चेन छीनकर मेन रोड की ओर फरार हो गये. बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया लेकिन बदमाश तीव्र गति से बाइक दौड़ा कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस भी घटना की छानबीन करते हुए आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >