राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जदयू जिलाध्यक्ष के कार्यालय में मनायी गयी खुशी, नेताओं ने पीएम व सीएम को दी शुभकामनाएं

किशनगंज. एनडीए द्वारा राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने पर मंगलवार को स्थानीय जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष फैजल अहमद के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनायी और एक-दूसरे को बधाई दी. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता हमेशा प्रदेश की जनता के लिए हर संभव कार्य करने का प्रयास करते हैं. एनडीए के सभी घटक दलों ने इस जीत के माध्यम से विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. जदयू जिलाध्यक्ष फैजल अहमद ने कहा कि हम सब मिलकर प्रदेश के विकास में और तेजी लाने का काम करेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किशनगंज की जनता की ओर से बधाई दी. कहा कि इस जीत ने यह संदेश दिया है कि आने वाले समय में पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत से सरकार बनेगी. अन्य वक्ताओं में जिला उपाध्यक्ष हरिराम अग्रवाल, ज्योति कुमार सोनू, जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का मंच संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने किया. इस अवसर पर मनीष सिन्हा जिला महामंत्री, इकबाल हुसैन, शिवनारायण यादव, कौशल आनंद, हरि किशोर साह, जय नारायण यादव नगर अध्यक्ष जदयू, रवि चौधरी युवा नगर अध्यक्ष, शुभम राजा सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >