शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद पर्व मनाने की अपील

शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद पर्व मनाने की अपील

पौआखाली. ईद पर्व को लेकर मंगलवार को जियापोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने की. बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे. थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से ईद पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए विधि-व्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की. थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद का पर्व आपस में खुशियां बांटने के साथ ही प्रेम, सौहार्द व भाईचारे को बढ़ावा देने वाला पर्व है. इसलिए पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व सद्भाव का वातावरण बना रहे, इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी की भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणी या स्लोगन नहीं होने चाहिए. सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अफवाहों से भी परहेज करना होगा. किसी भी स्थिति में सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी ईदगाहों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे. पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है. उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व प्रबुद्ध नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा जतायी, ताकि ईद का पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >