नेपालगढ़ कॉलोनी विद्यालय में शतरंज का दिया गया प्रशिक्षण

इच्छुक विद्यार्थियों को शतरंज खेल की निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करना जारी है

प्रतिनिधि, किशनगंज चेस-इन-स्कूल योजना के तहत इन दिनों विद्यालयों में जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा इच्छुक विद्यार्थियों को शतरंज खेल की निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करना जारी है. इस सूत्र में मंगलवार को नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय नेपालगढ़ कॉलोनी में विद्यार्थियों को शतरंज खेल की विधिवत जानकारी प्रदान की गयी. संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव, चेस क्रॉप्स के प्रमुख तथा अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक कमल कर्मकार में सूचित किया कि विद्यालय के प्रभारी-प्रधानाध्यापक दीपंकर सिंह एवं शिवानी कुमारी के आग्रह पर यहां एक-दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक श्री कर्मकार ने बताया कि इसमें प्रशिक्षु के रूप में मोहम्मद अली, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद साहिल, शुभंकर साहा, मोहम्मद हबीब, मजहर अली, मोहम्मद जमशेद, हामिद रजा, अमन, आलिया, आरोही कुमारी, आयशा, जोया, कुलसुम फात्मा, महजबी, आफरीन, फिरोजी, शमा परवीन, जायदा सहित दर्जनों अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं इससे पर्याप्त लाभ उठाया. महासचिव श्री दत्ता एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री कर्मकार ने बताया कि अब से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को खेल भवन, खगड़ा में सभी विद्यालयों के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए नियमित रूप से निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वे इस खेल में निपुणता प्राप्त कर राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली विद्यालय-स्तरीय एवं अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >