किशनगंज
स्थानीय गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नारी शक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि डॉ उर्मिला, विशिष्ट अतिथि कल्याण पदाधिकारी प्रीति कुमारी, गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के सचिव मिक्की साहा, वार्ड पार्षद गायत्री देवी, मीना त्रिपाठी एवं जूही दास मौजूद थी. क्लब द्वारा अतिथियों के स्वागत में परंपरा और सम्मान का संगम देखने को मिला. सभी आगत अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.गोसवारा समिति ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
स्थानीय गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
