पहाड़कट्टा
सोमवार को किशनगंज जिले के सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप रहा. दरअसल, एक बार फिर सीओ व आरओ अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए है, जिससें जमीन से संबधित महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रही है. पोठिया सीओ मोहित राज का कहना है कि यह हड़ताल बिहार राज्य सेवा संघ (बिरसा) के आह्वान पर की गई है. जब तक सरकार उनकी लंबित मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी. बता दें कि अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी भी बीते 11 फरवरी से हड़ताल पर है. अंचल कार्यालयों का पूरा दारोमदार इन तीन अधिकारी व कर्मी पर ही रहता है. प्रखंड के कई ग्राम पंचायतों से लोग अपने म्यूटेशन, परिमार्जन, भू-मापी कार्य के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौट कर जाना पड़ा. अंचल कार्यालयों में कामकाज बंद होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से वे लोग प्रभावित हैं जिनके जमीन संबधी कार्य लंबित है या जिन्हें प्रमाण-पत्रों की तत्काल आवश्यकता है.सीओ व आरओ हड़ताल पर, कामकाज ठप
सोमवार को किशनगंज जिले के सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप रहा
