कोचाधामन प्रखंड के दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया. पहली घटना प्रखंड के सोन्था के पास घटित हुई. इस घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए. वहीं दूसरी घटना मस्तान चौक के समीप घटी. ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक चालक घायल हो गए.
सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल
प्रखंड के दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए
