रंगदारी मांगने व मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज

सदर थाना क्षेत्र के दौला पंचायत के पोरलाबारी निवासी शकील अख्तर ने गांव के कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के दौला पंचायत के पोरलाबारी निवासी शकील अख्तर ने गांव के कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. कुल छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित केरल में रहते है. रमजान के महीने में घर आए है. 5 मार्च को उसे नामजद आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया और मारपीट की. एक आरोपी पर दो लाख रुपए रंगदारी मांगने और बाइक की डिक्की से 55 हजार रुपए निकालने का भी आरोप लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >