-सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर ठाकुरगंज में बढ़ी उम्मीदें, विकास की नई सौगात की प्रतीक्षा ठाकुरगंज मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर ठाकुरगंज में उत्साह के साथ उम्मीदें भी बढ़ गई हैं. क्षेत्र के लोग इस दौरे से विकास की नई सौगात मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान ठाकुरगंज क्षेत्र के लिए बाईपास सड़क और महानंदा नदी पर पुल निर्माण की घोषणा की गई थी. इन योजनाओं से क्षेत्र के यातायात और संपर्क व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है. महानंदा पुल के साथ बाईपास का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है. अब समृद्धि यात्रा के दौरान लोगों को उम्मीद है कि ठाकुरगंज को मेडिकल कॉलेज जैसी बड़ी सौगात भी मिल सकती है. यदि मेडिकल कॉलेज की घोषणा होती है तो इससे पूरे सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भरता कम होगी. बताते चले कृषि फार्म के 50 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज बनने की चर्चा है. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई है. ठाकुरगंज कृषि फार्म में कार्यक्रम स्थल पर लगातार तैयारियां चल रही हैं और जिला प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर पहुंचकर सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.
समृद्धि यात्रा में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की आस
मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर ठाकुरगंज में उत्साह के साथ उम्मीदें भी बढ़ गई हैं
