बिहार में चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक के सीने में अचानक उठा दर्द, फिर मतदान केंद्र पर ही तोड़ दिया दम

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिला में पैक्स चुनाव ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतक की पहचान टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला पंचायत निवासी 42 वर्षीय अनिल कुमार यादव के रूप में की गई है.

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिला में पैक्स चुनाव ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतक की पहचान टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला पंचायत निवासी 42 वर्षीय अनिल कुमार यादव के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, शिक्षक भोजपुर बलवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में तैनात थे. इस दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई.

अचानक सीने में दर्द उठा और हो गए बेहोश

स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल कुमार ड्यूटी में तैनात थे इस दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वे बेहोश हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल को सूचित किया. डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को किशनगंज सदर अस्पताल भेजा गया. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई.

Also Read: हरियाणा में मारा गया बिहार का कुख्यात अपराधी, विधायक से मांगी थी रंगदारी, जानिए पुलिस ने कैसे किया एनकाउंटर…

ड्यूटी जाने से पहले कर रहे थे अस्वस्थ महसूस

परिजनों ने बताया कि सुबह अनिल कुमार अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. ड्यूटी पर जाने से पहले उन्होंने खाना भी खाया था. हालांकि, उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी. इसलिए उन्हें भतीजे के साथ भेजा गया था. भतीजे ने ही फोन कर बताया कि अनिल कुमार बेहोश हो गए हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल 2005 से शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. उनकी अचानक हुई मौत से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >