मॉक ड्रिल कर आग से बचाव को ले किया जागरूक

अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने की घटना से बचाव को लेकर लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान, स्कूलों के अलावे वार्ड में भी पहुंचकर मॉक ड्रिल किया जा रहा है

किशनगंज. अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने की घटना से बचाव को लेकर लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान, स्कूलों के अलावे वार्ड में भी पहुंचकर मॉक ड्रिल किया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को सदर अस्पताल में कर्मियों को जागरूक किया गया. अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कर्मियों व सिक्युरिटी गार्ड की मौजूदगी में आग से बचाव की जानकारी दी गयी. अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण देते हुए बताया कि अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है. प्रशिक्षण देते हुए गैस सिलेंडर में आग जलाकर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने का आसान तरीका भी बताया जिसमे मॉक ड्रिल करवाकर आग बुझाने का तरीका बताया. साथ ही अन्य जानकारियां दी गई. साथ ही कहा कि सतर्कता व सावधानी से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >