भातगांव पंचायत में चला बलगम जांच और जागरूकता अभियान

भातगांव पंचायत में चला बलगम जांच और जागरूकता अभियान

ठाकुरगंज. भारत सरकार वर्ष 2025 तक देश को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. इसको लेकरठाकुरगंज प्रखंड की भातगांव पंचायत में बलगम जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पीएचसी ठाकुरगंज की टीम, ब्लॉक कम्युनिटी मॉनिटरऔर ब्लॉक हेल्थ मैनेजर की उपस्थिति रही. शिविर के दौरान लक्षणयुक्त व्यक्तियों के बलगम का संग्रह कर उन्हें जांच के लिए भेजा गया. टीबी एक जानलेवा लेकिन इलाज योग्य बीमारी है. यह मुख्यतः फेफड़ों को प्रभावित करता है और लंबे समय तक खांसी, बुखार, वजन घटना और भूख न लगने जैसे लक्षण देता है. इसका समय पर इलाज न हो तो यह न सिर्फ मरीज को गंभीर रूप से बीमार करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी खतरे में डालता है. सरकार द्वारा निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को इलाज के दौरान पोषण सहायता भी दी जाती है, ताकि वे इलाज के दौरान स्वस्थ बने रहें. साथ ही, निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति या संस्था मरीज की मदद कर सकती है. टीबी मुक्त पंचायत अभियान केवल स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह सामाजिक बदलाव की पहल है. जब कोई पंचायत टीबी मुक्त होती है तो वहां बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ता है, इलाज में लापरवाही कम होती है,और स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा बढ़ता है. प्रत्येक चिन्हित पंचायत में प्रति 1000 जनसंख्या पर 50 लक्षणयुक्त व्यक्तियों की जांच की जाती है. यदि दो या उससे कम मरीज पाए जाते हैं और पंचायत के 80 प्रतिशत राजस्व ग्राम सामान्य पाए जाते हैं, तो वह पंचायत टीबी मुक्त घोषित की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >