मोबाइल चोरी का आरोपित गिरफ्तार

सदर थाना की पुलिस ने रविवार की शाम मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

किशनगंज. सदर थाना की पुलिस ने रविवार की शाम मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक राहुल फरिंगोला का रहने वाला है. दरअसल आरोपित के विरुद्ध थाने में मोबाइल चोरी का मामला एमजीएम कर्मी रंजीत कुमार ने दर्ज करवाया था. आरोपित कई माह से फरार चल रहा था. गिरफ्तार युवक को सोमवार को जेल भेज दिया गया. आरोपित को उसके माता-पिता ने ही थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >