शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ठाकुरगंज. कुर्लीकोट थाना द्वारा शराब तस्करी के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 19 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित लक्ष्मण राम (34 वर्ष) है. थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि लोगों के द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पिपरीथान रेलवे क्वार्टर के समीप अवैध शराब सप्लाई कर रहे हैं.जिसके बाद अधीनस्थ पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार चौबे के नेतृत्व में एक टीम गठित करके उक्त स्थान पर भेजा गया. उक्त स्थल पर पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति झोला छोड़कर भागने लगा. पुलिस बल उक्त व्यक्ति को दबोचते हुए उसके झोले की तलाशी ली तो उसमें से 19 लीटर देशी शराब बरामद हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >