चलते ट्रक में लगी आग, जलकर हुआ खाक, कोई हताहत नहीं

चलते ट्रक में लगी आग, जलकर हुआ खाक, कोई हताहत नहीं

पौआखाली. बीती रात करीब ग्यारह से साढ़े ग्यारह बजे एनएच 327 ई पर सुखानी थाना क्षेत्र में इंडियन ढाबा के समीप चलते डीसीएम ट्रक में आग लगने से ट्रक धू-धू कर जल गया. ट्रक पर प्लास्टिक के पाइप लदा था. जो ट्रक के साथ ही आग में जलकर राख में तब्दील हो गया. सूचना पर पहुंची तीन-तीन दमकल की गाड़ियों से आग को बुझाने का प्रयास किया गया. हालांकि आग पर जबतक काबू पाया गया. तबतक पूरा ट्रक जल चुका था. सुखानी थाने की पुलिस ने बताया कि रात्रि समय हाइवे पर गश्ती के क्रम में ठाकुरगंज की दिशा से आ रहे ट्रक में आग की चिंगारी भड़क रही थी, नजर पड़ते ही चालक को फौरन इशारा कर रूकवाया गया और उसे वाहन में आग लगने की बात बताकर सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस बीच आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया, फिर दमकल कर्मियों को सूचना देकर दमकल कर्मियों के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. हालांकि पुलिस फिलहाल स्पष्ट तौर पर जानकारी नहीं दे सकी है कि ट्रक का मालिक कौन है चालक कहां से आ रहा था कहां के लिए जा रहा था. घटना के वक्त आसपास के घरों से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी जो आग की भयावह मंजर को देख हैरान थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >