शिविर में 62 दिव्यांगों ने किये आवेदन, करायी शारीरिक जांच

प्रखंड कार्यालय कोचाधामन परिसर में गुरुवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया

कोचाधामन. प्रखंड कार्यालय कोचाधामन परिसर में गुरुवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया. बीडीओ श्रीराम पासवान की देखरेख में आयोजित शिविर में 62 दिव्यांगों ने प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवेदन किया. इस दौरान चिकित्सकों के द्वारा आवेदनकर्ताओं की शारीरिक जांच की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कोचाधामन कुंदन कुमार निखिल ने कहा कि जांचों उपरांत सभी का प्रमाण पत्र निर्गत करवाया जाएगा. शिविर में बीडीओ श्रीराम पासवान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुंदन कुमार निखिल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पंकज कुमार कर्ण, डॉ मनीष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक किशोर केसरी, लिपिक मोबीन अख्तर, स्वास्थ्य कर्मी सोना लाल यादव, लक्ष्मण कुमार राय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, डाटा आपरेटर संतोष कुमार सिन्हा, सुदीप कुमार सिन्हा, लक्ष्मण कुमार सिंह, मोनी लाल मलिक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >