590 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दी गयी दवाई

590 लोगों का स्वास्थ्य जांच की

-जनजातीय बहुल गांवों में चला जागरूकता कार्यक्रम एवं सेवा वितरण अभियान

किशनगंज

जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत संचालित जनभागीदारी अभियान सबसे दूर–सबसे पहले कार्यक्रम का किशनगंज जिले में सफलतापूर्वक समापन हो गया. यह अभियान 18 मई से 25 मई तक संचालित किया गया. अभियान का शुभारंभ 18 मई को जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में किया गया था. अभियान की समाप्ति पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि 19 मई से 23 मई तक पोठिया प्रखंड की छह पंचायतों मिर्जापुर, टिपिझाड़ी, उदगड़ा, कोल्था, पनासी एवं सारोगारा के 10 चयनित अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस दौरान वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, वॉल पेंटिंग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया गया. अभियान में कुल 1656 व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई. 24 मई को अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों का अभिलेखीकरण एवं दस्तावेजीकरण भी किया गया. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से 590 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया. वहीं जनभागीदारी शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कुल 273 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें आधार कार्ड, शौचालय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, वासभूमि एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन शामिल हैं. जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन की दिशा में कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों के बीच 31 प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया. साथ ही शेष लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को लाभान्वित कराया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >