जिला जज ने दिलायी नशा मुक्ति की शपथ

रेल थाना ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान किशनगंज : मंगलवार को रेल थाना किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर जागरूकता अभियान चलाया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में शराब व तंबाकू के प्रति रेल यात्रियों व स्टेशन में आये लोगो को इसके कुप्रभाव के बारे में सतर्क किया. उन्होंने […]

रेल थाना ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

किशनगंज : मंगलवार को रेल थाना किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर जागरूकता अभियान चलाया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में शराब व तंबाकू के प्रति रेल यात्रियों व स्टेशन में आये लोगो को इसके कुप्रभाव के बारे में सतर्क किया. उन्होंने कहा कि जीवन को सुखमय रूप से जीना है तो नशा का त्याग करना होगा. आज तंबाकू व शराब के लत में नये पीढ़ी इसका शिकार हो रहे है. बिहार में शराबबंदी लागू है. ट्रेन में सफर कर रहे लोगो को उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान यात्री व लोगो के दिये पानी, खाना, कोई भी पेय पदार्थ व समान नहीं खाना पीना है. शराब व तंबाकू से रहें दूर. ट्रेन में किसी के द्वारा खान पान न लें. इस अभियान में एसआइ मिथिलेश कुमार, एएसआइ राधा मोहन सिंह, दीपक कुमार सहित आरपीएफ के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >