किशनगंज में राजस्व खुफिया विभाग ने बारहसिंगा के सींग जब्त किये, कीमत...

किशनगंज : बिहार में किशनगंज जिले के डेरामारी चौक से दो लोगों को बारहसिंगा के सींगों के साथ गिरफ्तार किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5.73 किलोग्राम वजन के इन सींगों की कीमत 2.20 करोड़ रुपये बताई जाती है. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को सूचना मिली थी कि नेपाल से भारत में बारहसिंगा के सींगों की […]

किशनगंज : बिहार में किशनगंज जिले के डेरामारी चौक से दो लोगों को बारहसिंगा के सींगों के साथ गिरफ्तार किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5.73 किलोग्राम वजन के इन सींगों की कीमत 2.20 करोड़ रुपये बताई जाती है. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को सूचना मिली थी कि नेपाल से भारत में बारहसिंगा के सींगों की तस्करी की जा रही है.

डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सीमाबल (एसएसबी) के कर्मियों के साथ डीआरआई अधिकारियों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो लोगों का पीछा किया और बारहसिंगा के 5.57 किलोग्राम वजन के सींग जब्त किए.

राजस्व खुफिया निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि जब्त सींगों की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.20 करोड़ रुपये है. गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान किशनगंज जिला निवासी मोहम्मद मोइन और विष्णु लाल रजक के तौर पर हुयी है.

यह भी पढ़ें-
बिहार : समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >