इटहरी के युवक की राजस्थान में बिजली टावर से गिरकर हुई मौत

इटहरी के युवक की राजस्थान में बिजली टावर से गिरकर हुई मौत

खगड़िया: गोगरी थाना क्षेत्र के इटहरी निवासी एक युवक की राजस्थान में बिजली के टावर में काम करने के दौरान गिरने से मौत हो गई है. जहां घटना की जानकारी मृतक युवक के परिजन को उसके सहयोगी के द्वारा दिया गया. जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के इटहरी निवासी परमानन्द ठाकुर के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में किया गया है.

घटना के बारे में बताया जाता है की पिंटू कुमार कई वर्षों से राजस्थान में बिजली के टावर में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. गुरुवार की सुबह में वह काम करने के दौरान टावर के ऊपर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया. जिससे पिंटू की मौके पर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. और इटहरी सहित इलाके में सनसनी फ़ैल गई. वही परिजनों ने बताया की पिंटू का शव राजस्थान से गोगरी के इटहरी में लाया जा रहा है. परिजन और स्थानीय लोग पिंटू के एक झलक पाने के लिए बेताब दिख रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >