कारतूस के साथ पकड़ा गया युवक को भेजा गया जेल

व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर तैनात जवानों द्वारा युवक को कारतूस के साथ पकड़ लिया

खगड़िया. व्यवहार न्यायालय परिसर में कारतूस के साथ प्रवेश कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पकड़े गये युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया जाता है कि भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी टुनटुन शर्मा के पुत्र निखिल कुमार दो जिंदा कारतूस के साथ व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रवेश कर रहा था. व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर तैनात जवानों द्वारा युवक को कारतूस के साथ पकड़ लिया. चित्रगुप्त नगर में कांड संख्या 29/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >