सी बी रमन की जयंती पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में विज्ञान के महत्व पर हुई चर्चा

सी वी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस 2025 प्रतियोगिता परीक्षा में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृत

सी वी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस 2025 प्रतियोगिता परीक्षा में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृत खगड़िया. स्थानीय राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य डॉ. मणि भूषण ने जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि चाहे कोई इंजीनियर बनना चाहे या डॉक्टर, विज्ञान का ज्ञान प्रत्येक क्षेत्र में अत्यंत आवश्यक है. डॉ. सनम सूरज ने छात्रों को वैज्ञानिक सोच अपनाने तथा नवाचार की दिशा में सतत प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया. मुख्य वॉर्डन डॉ. अमित कुमार सिंह ने विज्ञान में करियर की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की. विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. अभिषेक कुमार ने संपूर्ण आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की. कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित सी वी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस 2025 प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार राशि के रूप में प्रत्येक वर्ग के तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को क्रमशः 800, 700 एवं 600 रुपये प्रदान किए गये. शीर्ष स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को महाविद्यालय के गतिशील एवं हरित परिसर का भ्रमण कराया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहकर्मी राजाराम एवं मनीष का विशेष सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >