चौथम के रोहियार में पक्की सड़क का इंतजार, बरसात में कीचड़ और जलजमाव से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

चौथम प्रखंड के रोहियार पंचायत में एसएच-95 से जुड़े गांवों को पक्की सड़क का इंतजार है. बरसात में कच्चे रास्तों पर कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीणों का जीवन दूभर हो जाता है. कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग जारी है.

Khagaria Road Problem: चौथम (खगड़िया). प्रखंड की रोहियार पंचायत में एसएच-95 से रोहियार, बलकुण्डा एवं सोनबरसा गांवों को जोड़ने वाली पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर बारिश के मौसम में कच्चे रास्तों पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बनने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं.

बरसात में कच्चे रास्तों पर चलना मुश्किल

स्थानीय ग्रामीण भवेश कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति खराब हो जाती है. रास्ते पर कीचड़ और पानी जमा होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. दोपहिया वाहनों के आवागमन में भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ती है परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की बदहाल स्थिति का सीधा असर बच्चों और मरीजों पर पड़ता है. बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती है, जबकि बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. किसानों को खेतों तक पहुंचने और कृषि कार्य से संबंधित सामान लाने-ले जाने में भी दिक्कत होती है.

वर्षों से सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि एसएच-95 से रोहियार, बलकुण्डा और सोनबरसा को जोड़ने के लिए पक्की सड़क निर्माण की मांग कई बार विधायक और सांसद के समक्ष रखी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से तीनों गांवों के लोगों को सालभर बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी.

जी राम जी योजना के तहत निर्माण की पहल

Khagaria Road Problem: रोहियार पंचायत के मुखिया भुजुंगी प्रसाद यादव ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए अब इसे अलग-अलग योजनाओं में चयनित करने की दिशा में पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना के तहत सड़क निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा. सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhiraj kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >