छिनतई मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

महेशखूंट. छिनतई मामले के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि मुंगेर जिले हरिणमार दियारा निवासी कार्तिक रजक के पुत्र शंभू कुमार, अरविंद यादव के पुत्र सीनियर यादव को गिरफ्तार किया गया. छिनतई मामले में कांड संख्या 135/25 दर्ज किया गया था. महेशखूंट पुलिस ने मुंगेर पुलिस के सहयोग से मंगलवार की देर रात हरिणमार दियारा से दोनों आरोपितों गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >