दो नशेड़ी समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को दो नशेड़ी समेत तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है

चौथम. पुलिस ने शुक्रवार को दो नशेड़ी समेत तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान गोगरी थाना के बलतारा गांव निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र हिटलर कुमार व मालपा गांव निवासी रामोतार शाह के पुत्र जवाहर शाह को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां शराब पीने की पुष्टि के बाद दोनों नशेड़ियों पर सनहा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया. जबकि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर भतरिंधा गांव निवासी लखन सहनी के पुत्र दामोदर सहनी के घर इश्तहार चिपकाने गई पुलिस को देखते ही दामोदर सहनी ने अपने आप पुलिस के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >