बेलदौर
थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीन आरोपित को गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर बीते शुक्रवार की देर रात बेलदौर पुलिस ने कैंजरी गांव निवासी महेश्वर यादव के पुत्र धीरज कुमार को सिलेंडर चोरी मामले में गिरफ्तार किया. मारपीट मामले के आरोपित पचौत गांव निवासी रामशरण चौधरी के पुत्र राजा चौधरी को बेलदौर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया. जबकि शराब पीने के आरोप में पुलिस ने आलमनगर थाना क्षेत्र के तरयुआ बड़गांव गांव निवासी सुबोध शर्मा के पुत्र राजा कुमार शर्मा को बेलदौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. उक्त आरोपित शराब पीकर नशे की हालत में ग्रामीणों को गाली गलौज कर रहे थे. उक्त मामले में पुलिस मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अलग-अलग मामले के तीन आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.अलग-अलग जगहों से तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीन आरोपित को गिरफ्तार किया
