जलकौड़ा में स्कूल के समीप अपराधियों ने दिन-दहाड़े की फायरिंग, 10 कारतूस बरामद

जलकौड़ा में स्कूल के समीप अपराधियों ने दिन-दहाड़े की फायरिंग, 10 कारतूस बरामद

गंगौर थाना क्षेत्र के जलकौड़ा मिडिल स्कूल के समीप हुई वारदात खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलकौड़ा पंचायत के मिडिल स्कूल के समीप बदमाशों ने हवाई फायरिंग की. आवाज सुनकर जलकौड़ा पंचायत के मुखिया अब्दुल रहमान पंचायत भवन से निकले. स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछा किया, लेकिन अपराधी ने हथियार लहराते हुए भाग गया. अपराधी बाइक बीआर 34 यू 5584 छोड़ कर भाग गया. घटनास्थल के पास से पुलिस ने 10 कारतूस बरामद किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची गंगौर पुलिस ने सड़क पर गिरे कारतूस बरामद कर लिया. स्थानीय लोगों से पूछताछ की गयी. पुलिस ने दावा किया कि फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >