परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के भरतखंड में 9 वां निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया. इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बिहार सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में निरंकारी भक्त शामिल हुए. समागम के दौरान भक्तों ने सत्संग, भजन एवं प्रवचन के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा शांति का संदेश दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भागलपुर के प्रचारक महात्मा दिनेश मंडल ने की. अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि सच्ची शांति, सहनशीलता और नम्रता ब्रह्मज्ञान से ही प्राप्त होती है. निरंकार प्रभु का साक्षात्कार कर मानव जीवन को सार्थक बनाना ही मनुष्य का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब इंसान प्रभु को जान लेता है तो उसके जीवन में प्रेम, विनम्रता और सेवा की भावना स्वतः विकसित हो जाती है. इस अवसर पर सौढ उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह ने मुख्य वक्ता महात्मा दिनेश मंडल को अंगवस्त्र (दुपट्टा) भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम में चंद्रकिशोर यादव, सेवादल के महात्मा अरविंद सहित बड़ी संख्या में सेवादल के सदस्य और साधक उपस्थित थे. आयोजकों ने बताया कि यह समागम सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की असीम कृपा से सेवादल और साध-संगत के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की गई.
9 वां निरंकारी संत समागम सत्संग का हुआ आयोजन, भजन से गुंजायमान हुआ माहौल
निरंकार प्रभु का साक्षात्कार कर मानव जीवन को सार्थक बनाना ही मनुष्य का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए.
