शतरंज ओपन में चुने गये 16 खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्रथम जयमाला देवी मेमोरियल अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को सम्पन्न हो गया.

मानसी. प्रथम जयमाला देवी मेमोरियल अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को सम्पन्न हो गया. मुख्य निर्णायक जेके जवाहर, सहायक निर्णायक चन्द्रराज, केशव कुमार यशवंत ने बताया कि चारों आयु वर्ग के प्रथम चार चार ट्रॉफी पाने बाले खिलाड़ी ओपन में खगड़िया के रामप्रवेश, लक्खीसराय के स्वप्रिय भारद्वाज, खगड़िया के शुभम, मधेपुरा के समीर वर्धन, अंडर 19 में खगड़िया के मानव कुमार, बेतिया के मनीष कुमार, खगड़िया की तन्नु कुमारी, चौथे स्थान पर भागलपुर के अनुभव अनुराग, अंडर 15 में खगड़िया के रुद्रबीर सिंह, अक्षय राज, तीसरे स्थान पर सहरसा की चंचल कुमारी, चौथे पर लखीसराय के रोशन कुमार, अंडर 11 में बेगूसराय के विष्णु वैभव प्रथम स्थान, दूसरे पर पटना के आदित्य तिवारी, तीसरे पर लखीसराय के कृष्णा और चौथे स्थान पर खगड़िया के ही क्रिशु कुमार को चुना गया. चुने गये 16 खिलाड़ी को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया. नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, सयुंक्त सचिव संजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नितिन कुमार चुन्नु, वरीय शतरंज खिलाड़ी मधुकांत भारती, अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत, सोनू कुमार, छोटू कुमार, आलोक कुमार मिश्रा, रणजीत कुमार, खिलाड़ी हर्षवर्धन राज, मनोज कुमार, नवनीत कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >