280 ग्राम स्मैक व नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

280 ग्राम स्मैक व नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परबत्ता. पुलिस ने छापेमारी कर दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में स्मैक बेची जाती है. सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मौके से वार्ड संख्या नौ निवासी धानो मंडल के पुत्र रविन कुमार व कंतलाल मंडल के पुत्र भूषण कुमार को उनके घर से 280 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से 32 हजार 800 रुपये नकद और मोबाइल भी बरामद किया. पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के विरूद्ध थाना में कांड संख्या-117/28 दर्ज कर लिया. गिरफ्तार तस्कर का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. छापेमारी दल में परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, एसआई सुशील कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >