चलती ट्रेन से उतरने के दौरान छात्रा घायल

चलती ट्रेन से उतरने के दौरान छात्रा घायल

मानसी. स्थानीय जंक्शन पर अमृत भारत चलती ट्रेन से एक छात्रा ने प्लेटफाॅर्म संख्या दो उतरने का प्रयास किया, जिससे वह गिरकर घायल हो गयी. मालूम हो कि अमृत भारत ट्रेन का मानसी जंक्शन पर ठहराव नहीं था. इसके कारण छात्रा मानसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म दो पर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगी. इसी दौरान वह गिरकर घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी. जीआरपी ने घायल छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. घायल छात्रा मानसी के सैदपुर गांव वार्ड संख्या तीन निवासी नंदन सिंह के 18 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >