रेलवे पश्चिमी ढाला का टूटा बूम, लोगों को हुई परेशानी

स्थानीय पश्चिमी रेलवे ढाला का बूम टूटने से लोगों को काफी परेशानी हुई है. करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित हो गया.

खगड़िया. स्थानीय पश्चिमी रेलवे ढाला का बूम टूटने से लोगों को काफी परेशानी हुई है. करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित हो गया. खगड़िया-बखरी पथ पर आवागमन करने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर पश्चिमी ढाला का बूम टूट गया था. जिसका खामियाजा सभी लोगों को भुगतना पड़ा. हालांकि, ट्रेनें बिना रुकावट की चलती रही. बस यात्री सीमा कुमारी, पंकज कुमार, महेश प्रसाद आदि लोगों ने बताया कि बूम टूट जाने के कारण बखरी जाने वाली बस दो घंटे से अधिक समय तक रुकी रही. हालांकि, दो घंटे बाद बूम मरम्मत कर दिया गया. आवागमन शुरू हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >