बाइक की चपेट में आने से किशोर घायल, रेफर

बाइक की चपेट में आने से किशोर घायल, रेफर

बेलदौर. थाना क्षेत्र के तेलिहार गांव में बाइक की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया. वपरिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़ित किशोर कटिहार जिले के कुर्सेला गांव निवासी अवधेश महतो का पुत्र कृष्ण कुमार है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित किशोर अपने परिजनों के साथ तेलिहार दियारा में तरबूज की खेती कर अपना जीविकोपार्जन कर रहे थे. बीते मंगलवार की देर संध्या तेलीहार गांव में एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से सड़क दुघर्टना का शिकार हो उसका बाया पैर टूट गया. इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि बाया पैर क्रेक हो गया है. इसके कारण प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >