दुपट्टे से फांसी लगाकर विक्षिप्त लड़की ने की आत्महत्या

थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा घाट में रविवार को एक विक्षिप्त लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा घाट में रविवार को एक विक्षिप्त लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी उमाकांत सिंह की 35 वर्षीय पुत्री स्वाति कुमारी के रूप में है. बताया जाता है कि स्वाति कुमारी अविवाहित थी. उसने अपने घर के बरामदे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी. परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतका के परिजनों ने पुलिस को आवेदन के साथ मेडिकल रिपोर्ट सौंपते हुए बताया है कि लड़की विक्षिप्त थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने रविवार की शाम छह बजे बताया कि परिजनों ने लड़की की मेडिकल रिपोर्ट दी. साथ ही पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >