मारपीट व पथराव मामले में 18 नामजद, 20 अज्ञात पर भी केस

नगर पंचायत क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद परिसर में शनिवार को आपसी विवाद में मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने 18 नामजद व 20 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है

परबत्ता. नगर पंचायत क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद परिसर में शनिवार को आपसी विवाद में मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने 18 नामजद व 20 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. घटनाक्रम को लेकर मोजाहिदपुर निवासी मोहम्मद इम्तियाज ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर बताया कि 14 मार्च की संध्या को उनका पुत्र मो. आशिक रमजान के रोजे का इफ्तार करने जामा मस्जिद गया था. इसी दौरान परिसर में मौजूद नूरपुर मोहल्ला के मो. जुबेर, मो. हैदर, मो. शमशेर, मो. राजू, मो. इरशाद, मो. रेहान, मो. प्रिंस, मो. शहादत शाह, मो. चांद, मो. पप्पू, मो. मुबारक, मो. आजाद, मो. भोला, मो. अनवर, मो. मुस्ताक, मो. अहमद, मो. अख्तर व मो. शिवली शाह सहित 20 अज्ञात लोगों ने कथित रूप से सुनियोजित तरीके से उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर और मोजाहिदा टोला के बीच उक्त मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. दोनों पक्ष मस्जिद पर अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं. इसी विवाद को लेकर शनिवार की शाम रोजा खोलने से पूर्व दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते मामला उग्र हो गया. इसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले. घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. वहीं इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >