श्रद्धा व सम्मान के साथ मनायी कांशीराम की 92वीं जयंती

सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला में बहुजन समाज के चिंतक व सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत कांशीराम की 92वीं जयंती रविवार को मनायी गयी

कहा- कांशीराम ने पूरा जीवन वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों की लड़ायी के लिए किया समर्पित खगड़िया. सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला में बहुजन समाज के चिंतक व सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत कांशीराम की 92वीं जयंती रविवार को मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने की. कार्यक्रम में कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कांशीराम ने अपना पूरा जीवन दलित, वंचित, शोषित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों की लड़ायी के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानताओं को समाप्त कर समतामूलक समाज के निर्माण का सपना देखा और उसके लिए निरंतर संघर्ष किया. कार्यक्रम में किसान सलाहकार अंकेश कुमार, रघुवीर पासवान, रामाकांत पासवान, सूर्यवंश, कुमारी कीर्ति, कल्पना कुमारी, अभिषेक कुमार रीतीक कुमार,म एवं मेनका देवी,ईशा देवी सहित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भी सक्रिय भागीदारी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >