रौन में तीन दिवसीय विद्या विस्तार सरस्वती गायत्री महायज्ञ शुरू

प्रखंड क्षेत्र की रौन पंचायत में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में माता भगवती शताब्दी के अवसर पर तीन दिवसीय विद्या विस्तार सरस्वती गायत्री महायज्ञ व संस्कार समारोह का आयोजन किया गया

अलौली. प्रखंड क्षेत्र की रौन पंचायत में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में माता भगवती शताब्दी के अवसर पर तीन दिवसीय विद्या विस्तार सरस्वती गायत्री महायज्ञ व संस्कार समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से आई ब्रह्मवादिनी बहनों की टोली ने कलश यात्रा का महत्व की जानकारी दी. महिलाओं से विद्या विस्तार और संस्कारवान पीढ़ी निर्माण के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 राष्ट्र जागरण का समय है और भारत की नारियों को जागृत कर सशक्त परिवार, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए. कार्यक्रम में शांतिकुंज प्रतिनिधि टोली की नायिका मीनाक्षी वर्मा, सहयोगी सदस्य अनीता दीदी, उषा दीदी, गायक नंदलाल ठाकुर एवं वादक नंदू उपस्थित थे. आयोजन की व्यवस्था दिलीप कुमार, उमेश प्रसाद, मुखिया राम इकबाल तथा बिहार महिला आयोग की सदस्य साधना कुमारी की देखरेख में की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >