सदर विधायक ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन

विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी

खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में चांदनी चौक के समीप सामुदायिक भवन का उद्घाटन सदर विधायक छत्रपति यादव ने किया. योजना एवं विकास विभाग मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनांतर्गत 14 लाख 80 हजार रुपये की लागत से निर्माण किया गया. कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल द्वारा किया गया. विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी. सामुदायिक भवन निर्माण से अब स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. कहा कि विकास का कार्य निरंतर जारी रहेगा, ताकि आम जनता की समस्याओं का समय समाधान हो सके. मौके पर डॉ अरविन्द वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखरम, नगर परिषद के कनीय अभियंता रौशन कुमार, पूर्व उपसभापति विनय पटेल, वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद पप्पू यादव, पूर्व नगर परिषद विनोद यादव उर्फ़ गुग्गु यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अक्षय कुमार सुरी, गौतम कुमार उर्फ भैयाजी, शंकर यादव व गौतम यादव आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >