मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर केन्द्र सरकार की जमकर आलोचना की

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन परिसर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर केन्द्र सरकार की जमकर आलोचना की. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उक्त धरना सभा कांग्रेस जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ घनश्याम कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई. धरना सभा में जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम हटाकर भीबीजीएस रामजी रखा गया है. जबकि 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के द्वारा 90 प्रतिशत एवं राज्य सरकार द्वारा 10 प्रतिशत मनरेगा योजना में दी जा रही थी. जब से भीबीजीएस राम जी योजना का नाम रखा गया है तो भारत सरकार द्वारा प्रतिशत एवं राज्य सरकार को प्रतिशत उक्त योजना में देने की बाध्यता कर दी गई है. इन नीतियों के कारण केंद्र सरकार के द्वारा इसे खत्म करने की साजिश रची जा रही है एवं गरीबों के हक को छीना जा रहा है. इन्होंने बताया कि जबतक केंद्र सरकार ऐसी नीतियों को खत्म नही करेगी तब तक कांग्रेस इसका जमकर विरोध करेंगे. इन्होंने बताया कि इस कानून को केंद्र सरकार अगर जबरन थोपेगी तो कांग्रेसियों के द्वारा चक्का जाम, धरना प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर जिला प्रभारी मनोज शर्मा, ललन यादव, मिथलेश यादव, रतन कुमार निषाद, उत्तम कुमार, सूर्यकांत यादव, प्रवेश चौधरी, जयकांत यादव, प्रभु नारायण चौधरी, जवाहर महतो समेत दर्जनों पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >