एसडीओ की कार्रवाई, नवजात के मौत के बाद निजी क्लीनिक सील

गोगरी में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद हंगामा मच गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और निजी क्लिनिक को सील कर दिया. इस घटना के बाद क्षेत्र में अवैध क्लीनिकों के संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं.

गोगरी (खगड़िया). गोगरी प्रखंड क्षेत्र के जमालपुर बाजार गांधी चौक बायपास के समीप स्थित एक निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान मृत नवजात के जन्म के बाद दो दिन पूर्व जमकर हंगामा हुआ था. जिसमें गोगरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और पूरे मामले की जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कहकर हंगामा कर रहे परिजन को शांत कराया था. सूचना मिलने पर शनिवार की दोपहर में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ रघुनन्दन आनंद के साथ पहुंचे. वहीं गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद क्लीनिक को सील कर दिया.

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे संचालक

कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, क्लीनिक का संचालक डॉक्टर पंकज कुमार भी मौके पर मौजूद थे. घटना के बाद अनुमंडल अस्पताल के आसपास संचालित कथित अवैध क्लीनिकों और उनसे जुड़े बिचौलियों की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में है. स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे संस्थानों के विरुद्ध अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >