जाम लगने से राहगीरों को हो रही परेशानी

जाम लगने से राहगीरों को हो रही परेशानी

चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मा गांव के समीप जाम रहने के कारण आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण कई लोगों का ट्रेन छूट जा रहा है तो कई लोग समय पर इलाज के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं. जाम की समस्या से लोग परेशान हैं. करुआ निवासी रंजीत कुमार, नवटोलिया निवासी संजय कुमार पिपरा निवासी सन्नी कुमार गोविन्द कुमार सहित कई यात्रियों ने बताया कि हमलोग अपने परिवार के साथ सहरसा जा रहे थे, लेकिन जाम के कारण हमारी गाडी छूट गयी. इसके कारण वापस जाना पड़ रहा है. स्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि जाम के कारण एम्बुलेंस को भी जाने का रास्ता नहीं मिलता है. इधर, जिप सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि जाम की समस्या से निजात को लेकर अधिकारियों से बात कर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >