हनुमान कुटी श्याम मंदिर में मनाया गया वार्षिकोत्सव गोगरी. मारवाड़ी समाज के लोगों ने निशान यात्रा निकाल कर हनुमान कुटी श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया. नगर परिषद जमालपुर गोगरी स्थित हनुमान कुटी श्याम मंदिर में गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वाराणसी के विद्वानों द्वारा पूजन कार्य संपन्न कराया गया. महोत्सव से पूर्व जमालपुर गौशाला परिसर से निशान शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पीले एवं लाल वस्त्रों में शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने ””जय श्री श्याम”” के जयकारे लगाते हुए विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और झूमते नाचते हुए हनुमान कुटी श्याम मंदिर पहुंचे. मंदिर के पुजारी मुरारी शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए कोलकाता, बेंगलुरु, जबलपुर, बिलासपुर, मुंबई और बिहार के विभिन्न जिलों से भक्तगण पहुंच रहे हैं. पुजारी के अनुसार, भक्तों का इस दरबार में गहरा विश्वास है. यहां श्रद्धा और विश्वास से मांगी हर मन्नत पूरी होती है.
मारवाड़ी समाज के लोगों ने निकाली निशांन शोभायात्रा
झूमते नाचते हुए हनुमान कुटी श्याम मंदिर पहुंचे.
