नो व्हीकल डे पर डीएम ने साइकिल चलाकर पहुंचे कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण का दिए संदेश

छोटे-छोटे प्रयासों और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से ईंधन की खपत को कम किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीय संसाधनों की बचत एवं आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान संभव है.

खगड़िया. प्रत्येक शुक्रवार को मनाए जा रहे नो व्हीकल डे के अवसर पर डीएम नवीन कुमार, डीडीसी श्वेता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे. साथ ही समाहरणालय संवर्ग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी निजी वाहनों का उपयोग नहीं करते हुए साइकिल से कार्यालय पहुंचे. इस अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा आमजन से भी यथासंभव पैदल चलने, साइकिल तथा सार्वजनिक एवं अन्य वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की अपील की. साथ ही पेट्रोल एवं डीजल की बचत,

पर्यावरण संरक्षण व देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का दिया संदेश

पर्यावरण संरक्षण तथा देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया. पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से ईंधन की खपत को कम किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीय संसाधनों की बचत एवं आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान संभव है. कहा कि नो व्हीकल डे का उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण, ईंधन संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा सतत विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >