Bihar News: खगड़िया में बारातियों से भरी कार पोखर में गिरी, हादसे के वक्त 9 लोग थे सवार

Bihar News: खगड़िया में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. चौथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूतौली मालपा हाई स्कूल के पास एक बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पोखर में गिर गई. इस कार में कुल 9 लोग सवार थे.

Bihar News: बिहार के खगड़िया में बरातियों से भरी एक कार पोखर में गिर गई है. हादसे के वक्त इस कार में 9 लोग सवार थे. घटना के बाद मौके पर चीत्कार मच गया. यह हादसा चौथम थाना क्षेत्र के भूतौली मालपा हाई स्कूल के पास हुआ है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार को पानी से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है. जानकारी के अनुसार सभी बाराती कार पर सवार होकर खगड़िया से सिमरी बख्तियारपुर जा रहे थे.

कार में 9 लोग थे सवार

हालांकि, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की तत्परता से सभी बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई. जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी यह कार भूतौली मालपा हाई स्कूल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और सीधे पोखर में जा गिरी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए. स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया और उसमें फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. हालांकि, कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए है, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read: Bihar News: बिहार में घने कोहरे ने विमानों की उड़ाने रोकीं, दरभंगा एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी 12 फ्लाइटें रद्द

इस दुर्घटना का मुख्य कारण घना कोहरा बताया जा रहा है. सुबह के समय दृश्यता बहुत कम थी, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण गाड़ी पर नहीं रहा. घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोग हादसे से स्तब्ध थे, लेकिन यह जानकर राहत मिली कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. कुछ लोगों ने इसे ड्राइवर की गलती बताया तो कुछ ने घने कोहरे और खराब सड़क स्थिति को जिम्मेदार ठहराया. वहीं पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >