पड़ोसी पर बच्चे का अपहरण करने का आरोप

थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी राजपती ठाकुर के पुत्र रौशन ठाकुर ने अपने पुत्र के अपहरण करने की शिकायत दर्ज करायी है.

चौथम. थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी राजपती ठाकुर के पुत्र रौशन ठाकुर ने अपने पुत्र के अपहरण करने की शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित रौशन ने गांव के ही तीन लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है. चौथम थाना में दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि मेरा पुत्र आतिस कुमार अन्य दिनों की भांति गाय चराने गांव के ही चौड़ी बहियार में गया हुआ था. वहीं जब देर शाम गाय आ गयी और मेरा बेटा घर नहीं आया तो हमलोग पुत्र को खोजते हुए वशिष्ट सिंह के फुलवारी पहुंचकर आवाज लगाये. तब उधर से मेरे पुत्र की थोड़ी आवाज सुनायी दी. जहां हमलोग गए तो तीन आदमी को भागते हुए देखा. वहां मेरे पुत्र का हाथ पैर बांध कर रखा था. जब रस्सी खोले तो उसने बताया की हितेश कुमार, सोनू कुमार अपने एक अन्य सहयोगी के साथ हथियार दिखाकर मेरा हाथ पैर बांध कर रखा था. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की दिए गए आवेदन के आलोक में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >