राष्ट्रीय लोक अदालत आज, विवादों का होगा निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत आज, विवादों का होगा निपटारा

खगड़िया. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) ने तैयारी पूरी कर ली है. वर्षों से लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान किया जाएगा. आपसी सहमति और समझौते के आधार पर विवादों का निःशुल्क समाधान कराया जायेगा. राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय खगड़िया तथा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय गोगरी में लगाया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि इस बार लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित व प्री-लिटिगेशन मामलों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि भेजे गए नोटिसों में लगभग आठ हजार प्री-लिटिगेशन मामले तथा करीब 5 हजार न्यायालय में लंबित वाद शामिल हैं. संबंधित पक्षों को समझौते के आधार पर विवाद समाप्त करने का अवसर दिया जा रहा है, जिससे लोगों को वर्षों तक अदालतों के चक्कर लगाने से राहत मिल सके. राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के सुलह योग्य मामलों का निःशुल्क निपटारा किया जायेगा. इसमें चेक बाउंस से जुड़े एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले, बैंक ऋण व वित्तीय विवाद, एनपीए और लोन रिकवरी के मामले, बीमा दावा विवाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान व ई-चालान, श्रम व सेवा विवाद, भूमि अधिग्रहण व राजस्व संबंधी मामले, बिजली, पानी और टेलीफोन बिल विवाद, उपभोक्ता शिकायतें, पारिवारिक व वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भरण-पोषण वाद, उत्तराधिकार व संपत्ति विवाद सहित अन्य सुलहनीय मामलों का समाधान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >